इंफोसिस से एक और शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्‍तीफा

Updated at : 29 Jun 2014 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
इंफोसिस से एक और शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्‍तीफा

बेंगलूर : विशाल सिक्का के सीईओ बनने के बाद इंफोसिस से शीर्ष स्तर के अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंप्यूटर तथा कम्यूनिकेशन डिवीजन के ग्रुप हेड के मुरली कृष्ण ने इस्तीफा दे दिया है. इंफोसिस ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम पुष्टि कर सकते हैं कि वह अपनी आंकाक्षाओं को पूरी करने के लिए […]

विज्ञापन

बेंगलूर : विशाल सिक्का के सीईओ बनने के बाद इंफोसिस से शीर्ष स्तर के अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंप्यूटर तथा कम्यूनिकेशन डिवीजन के ग्रुप हेड के मुरली कृष्ण ने इस्तीफा दे दिया है.

इंफोसिस ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम पुष्टि कर सकते हैं कि वह अपनी आंकाक्षाओं को पूरी करने के लिए जा चुके हैं. बताया गया है, हमने उनकी जिम्मेदारी लेने के लिए एक लीडर की पहचान कर ली है.

गौरतलब हो कि दुनिया की शीर्ष स्‍तर की कंपनी इंफोसिस के नये सीईओ विशाल सिक्‍का को बनाया गया है. इंफोसिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब सीईओ के पोस्‍ट में संस्‍थापक सदस्‍यों को न चुन कर बाहर से किसी को यह पद सौंपा गया है. सिक्‍का इंफोसिस के पहले ऐसे सीईओ हैं जो इस कंपनी से कभी जुड़े नहीं थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola