कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से 13 पैसे टूटकर 71.24 पर बंद हुआ रुपया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : कच्चे तेल की कीमत में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से गुरुवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 71.24 पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.06 पर मजबूत खुला और बाद में कारोबार के दौरान यह 70.91 तक मजबूत हो गया. इसे भी देखें […]

विज्ञापन

मुंबई : कच्चे तेल की कीमत में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से गुरुवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 71.24 पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.06 पर मजबूत खुला और बाद में कारोबार के दौरान यह 70.91 तक मजबूत हो गया.

विज्ञापन

इसे भी देखें : रुपया 19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा

हालांकि, यह तेजी कायम नहीं रह पायी और रुपया 71.29 तक नीचे गिरने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की हानि के साथ 71.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 71.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सत्रों में भारी बिकवाल रहने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 55 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 202 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 142.09 अंक अथवा 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 35,898.35 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola