रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने हांगकांग में विदेशी निवेशकों के साथ की बैठक

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हांगकांग में विदेशी निवेशकों के साथ बैठक की. पिछले साल दिसंबर में गवर्नर का पद संभालने के बाद यह दास की विदेश में निवेशकों के साथ पहली बैठक है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया कि हांगकांग में आज विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के साथ बैठक […]
नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हांगकांग में विदेशी निवेशकों के साथ बैठक की. पिछले साल दिसंबर में गवर्नर का पद संभालने के बाद यह दास की विदेश में निवेशकों के साथ पहली बैठक है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया कि हांगकांग में आज विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के साथ बैठक की.
इसे भी पढ़ें : शक्तिकांत दास ने RBI गवर्नर का पद संभाला, ट्वीट किया शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद
केंद्रीय बैंक के 25वें गवर्नर का पद संभालने के बाद से दास विभिन्न अंशधारकों के साथ बैठकें कर चुके हैं. इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और उद्योग मंडल शामिल हैं. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह कॉरपोरेट ऋण बाजार पर 20 फीसदी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव किया था.
अभी यह व्यवस्था है कि किसी भी एफपीआई का अपने कॉरपोरेट बांड पोर्टफोलियो का 20 फीसदी से अधिक निवेश किसी एक कंपनी में नहीं होना चाहिए. अप्रैल, 2018 में कॉरपोरेट बांड में एफपीआई निवेश की समीक्षा के समय यह फैसला किया गया था. एफपीआई को अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करने के लिए अपने नये निवेश पर इस जरूरत से मार्च, 2019 तक छूट दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




