ePaper

चुनाव के बाद पहले बजट के आधार पर भारत की स्वायत्त रेटिंग होगी : फिच

Updated at : 02 Feb 2019 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के बाद पहले बजट के आधार पर भारत की स्वायत्त रेटिंग होगी : फिच

नयी दिल्ली : क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि चुनाव पूर्व खर्च से देश का राजकोषीय घाटा मामूली बढ़ा है लेकिन देश की स्वायत्त रेटिंग का मूल्यांकन चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट के आधार पर किया जाएगा . वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में वित्तवर्ष 2019-20 के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि चुनाव पूर्व खर्च से देश का राजकोषीय घाटा मामूली बढ़ा है लेकिन देश की स्वायत्त रेटिंग का मूल्यांकन चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट के आधार पर किया जाएगा . वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में वित्तवर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था. बजट में छोटे किसानों को वित्तीय मदद, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन तथा पांच लाख रुपये तक की आय पर आयकर से छूट जैसी बड़ी घोषणाएं की गई है.

हालांकि राजकोषीय घाटा 3.3 प्रतिशत के लक्ष्य से बढ़कर 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. फिच रेटिंग्स के प्रमुख (एशिया प्रशांत) स्टीफन श्वार्ट्ज ने कहा कि घोषित अंतरिम बजट करीब करीब वैसा ही है जैसा सोचा जा रहा था. उन्होंने कहा, ‘‘स्वायत्त रेटिंग प्रोफाइल के लिये दीर्घकालिक राजकोषीय संकेत महत्वपूर्ण होते हैं. हम इसका मूल्यांकन चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट के आधार पर करेंगे जिसमें मध्यम अवधि के परिदृश्य के बारे में अतिरिक्त संकेत मिलने चाहिये.” फिच ने नवंबर में देश की स्वायत्त रेटिंग स्थिर परिदृश्य के साथ बीबीबी (नकारात्मक) बनाये रखा था. यह निवेश योग्य सबसे निचली रेटिंग है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola