Facebook को दिसंबर तिमाही में 6.9 अरब डॉलर का बंपर प्रॉफिट

सैन फ्रांसिस्को : विवादों में फंसने के बाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के उपयोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है. इसके दम पर फेसुबक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया. कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने कहा की वर्ष की चौथी तिमाही में […]
सैन फ्रांसिस्को : विवादों में फंसने के बाद भी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के उपयोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है. इसके दम पर फेसुबक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. कंपनी ने कहा की वर्ष की चौथी तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 16.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या नौ प्रतिशत बढ़कर 2.32 अरब पर पहुंच गयी.
कंपनी के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने परिणाम पर कहा, ‘हमारे समुदाय और कारोबार की वृद्धि जारी है.’ कंपनी का शेयर परिणाम जारी होने के बाद 7.70 प्रतिशत उछल गया और 161.99 डॉलर पर पहुंच गया. आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़कर 35,587 पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










