ePaper

नेपाल ने भारत के 200, 500 और 2000 के नोट पर लगायी पाबंदी, चलन में रहेगा केवल 100 रुपये का नोट

Updated at : 21 Jan 2019 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल ने भारत के 200, 500 और 2000 के नोट पर लगायी पाबंदी, चलन में रहेगा केवल 100 रुपये का नोट

काठमांडू : नेपाल में अब 100 रुपये से अधिक मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. इस कदम से नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती […]

विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल में अब 100 रुपये से अधिक मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. इस कदम से नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती है. काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, नेपाल राष्ट्र बैंक ने रविवार को परिपत्र जारी करके नेपाली यात्रियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100 रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा को रखने या उससे कारोबार करने पर रोक लगा दी है.

इसे भी पढ़ें : नेपाल में अब नहीं चलेंगे भारत के 200, 500 और 2000 रुपये के बड़े नोट

नेपाल के केंद्रीय बैंक ने कहा कि 200 रुपये, 500 रुपये और 2,000 रुपये के भारतीय नोटों को नहीं रखा जा सकेगा और उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. नये नियमों के तहत नेपाल के नागरिक इन मूल्य वर्ग के नोटों को भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं ले जा सकते हैं. इसी प्रकार, इन नोटों को किसी दूसरे देश से नेपाल लेकर आ भी नहीं सकते हैं. हालांकि, 100 रुपये के नोट से खरीदारी करने की अनुमति है.

नेपाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 13 दिसंबर को अधिसूचना प्रकाशित करने का फैसला किया था, ताकि लोगों को नेपाल में 100 रुपये से ऊंचे मूल्य वर्ग के भारतीय नोट ले जाने से रोका जा सके. पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और उद्यमियों ने इस प्रतिबंध की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ऐसे समय जब देश के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार ‘नेपाल की यात्रा पर आयें’ अभियान चला रही है, इस तरह का कदम पर्यटन उद्योग के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

नेपाल सरकार 2020 तक 20 लाख पर्यटकों के नेपाल आने का लक्ष्य कर रही है. भारत सरकार ने 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के बाद 200, 500 और 2,000 रुपये के नये नोट जारी किये थे. सरकार के इस कदम से नेपाल और भूटान जैसे देशों को काफी दिक्कतें हुई थी, क्योंकि इन देशों में बड़े पैमाने पर भारतीय मुद्रा का उपयोग होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola