काॅर्न फेरी का अनुमान : वर्ष 2019 के दौरान 10 फीसदी बढ़ेगी भारत में कर्मचारियों की सैलरी

Updated at : 17 Jan 2019 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
काॅर्न फेरी का अनुमान : वर्ष 2019 के दौरान 10 फीसदी बढ़ेगी भारत में कर्मचारियों की सैलरी

नयी दिल्ली : देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है. हालांकि, महंगाई के कारण वेतन की वास्तविक वृद्धि पांच फीसदी पर सीमित रह सकती है. एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह कहा गया. परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी कॉर्न फेरी ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि के कारण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है. हालांकि, महंगाई के कारण वेतन की वास्तविक वृद्धि पांच फीसदी पर सीमित रह सकती है. एक रिपोर्ट में गुरुवार को यह कहा गया. परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी कॉर्न फेरी ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि के कारण एशिया में कुल वेतन तथा वास्तविक वेतन वृद्धि के मामले में भारत शीर्ष पर बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें : इस साल कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 9.4 फीसदी ही हो सकती है बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देश में वेतनवृद्धि पिछले साल के नौ फीसदी के मुकाबले 10 फीसदी रह सकती है. हालांकि, मुद्रास्फीति समायोजित वास्तविक वेतनवृद्धि 2018 के 4.7 फीसदी के मुकाबले पांच फीसदी रह सकती है. कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि तेज आर्थिक वृद्धि के बल पर कुल वेतनवृद्धि तथा वास्तविक वेतनवृद्धि के मामले में एशिया में भारत शीर्ष पर बना रहेगा.

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में इस साल वेतन में 5.6 फीसदी की दर से वृद्धि होने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुद्रास्फीति के समायोजन के बाद यह दर 2.6 फीसदी रह सकती है. अन्य एशियाई देशों में 2019 के दौरान वास्तविक वेतनवृद्धि चीन में 3.2 फीसदी, जापान में 0.10 फीसदी, वियतनाम में 4.80 फीसदी, सिंगापुर में तीन फीसदी और इंडोनेशिया में 3.70 फीसदी रह सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola