ePaper

Good News : नये साल का तोहफा, रसोई गैस सिलिंडर 120 रुपये सस्‍ता

Updated at : 31 Dec 2018 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Good News : नये साल का तोहफा, रसोई गैस सिलिंडर 120 रुपये सस्‍ता

– सब्सिडी वाला रसोईं गैस सिलिंडर 5.91 रुपये सस्‍ता नयी दिल्ली : सब्सिडी वाले रसोईं गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में सोमवार को 5.91 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी. एक महीने में इसकी कीमत में यह लगातार दूसरी कटौती है. देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने […]

विज्ञापन

– सब्सिडी वाला रसोईं गैस सिलिंडर 5.91 रुपये सस्‍ता

नयी दिल्ली : सब्सिडी वाले रसोईं गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में सोमवार को 5.91 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी. एक महीने में इसकी कीमत में यह लगातार दूसरी कटौती है. देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज आधी रात के बाद से 494.99 रुपये हो जायेगी. फिलहाल इसकी लागत 500.90 रुपये प्रति सिलेंडर है.

इस महीने यह लगातार दूसरा मौका है जब एलपीजी के भाव कम हुए हैं. इससे पहले, एक दिसंबर को सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी थी. उल्लेखनीय है कि जून से लगातार छह महीने तक इसके दाम बढ़े थे.

आईओसी ने कहा कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 120.50 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गयी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत कम होने तथा अमेरिकी डालर-रुपया विनिमय दर की मजबूती के चलते विपणन कंपनियों के लिए इस ईंधन के दाम में कमी की गुंजाइश बनी है.

इस कटौती के बाद 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमत 689 रुपये होगी. इससे पहले, एक दिसंबर को बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 133 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola