अमेरिका की राजनीतिक अनिश्चितता से 272 अंक टूटा सेंसेक्स, शेयर बाजारों में गिरावट जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 4:54 PM
मुंबई : रीयल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली तथा अमेरिका में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कमजोर वैश्विक रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 272 अंक टूट गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत में थोड़े समय के लिए चढ़कर 35,910.67 अंक पर […]
मुंबई : रीयल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली तथा अमेरिका में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कमजोर वैश्विक रुख से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 272 अंक टूट गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत में थोड़े समय के लिए चढ़कर 35,910.67 अंक पर पहुंचा, लेकिन जल्द ही यह नकारात्मक दायरे में आ गया.
एक समय सेंसेक्स नीचे 35,423.24 अंक तक चला गया था. अंत में यह 271.92 अंक या 0.76 फीसदी के नुकसान से 35,470.15 अंक पर बंद हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स में 572.04 अंक की गिरावट आयी थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 10,649.25 से 10,782.30 अंक के दायरे में रहा. अंत में निफ्टी 90.50 अंक या 0.84 फीसदी के नुकसान से 10,663.50 अंक पर बंद हुआ. मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे.
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका सरकार के कामकाज की आंशिक बंदी क्रिसमस तक खिंचने की संभावना है. इससे वैश्विक बाजारों में सुस्ती का रुख रहा. इस तरह की खबरें भी आयी हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निजी तौर पर कैबिनेट मंत्रियों से पूछा है कि क्या उन्हें फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने का अधिकार है. इससे भी निवेशकों में बेचैनी बढ़ी है.
इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 488.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 134.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शनिवार को 23 वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दर घटायी है. इसमें सिनेमा का टिकट, टीवी, मॉनिटर स्क्रीन और पावर बैंक आदि शामिल हैं. नयी घटी दरें एक जनवरी, 2019 से लागू होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










