21 से 26 के बीच केवल एक दिन ही खुलेंगे बैंक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 9:05 PM
नयी दिल्ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है, तो उसे इसे गुरुवार को निबटा लें. क्योंकि इसके बाद 21 से 26 दिसंबर के बीच केवल एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. शेष पांच दिन बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी […]
नयी दिल्ली : अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है, तो उसे इसे गुरुवार को निबटा लें. क्योंकि इसके बाद 21 से 26 दिसंबर के बीच केवल एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे. शेष पांच दिन बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ की एक दिवसीय हड़ताल है. इस कारण बैंक बंद रहेंगे.
इसके बाद 22 दिसंबर को चौथा शनिवार और 23 दिसंबर यानी रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा. 24 दिसंबर यानी सोमवार को बैंक खुलेंगे. इसके बाद 25 दिसंबर यानी मंगलवार को बैंकों में क्रिसमस की छुट्टी है. जबकि, 26 दिसंबर यानी बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल रहेगी.
इस दिन भी बैंकों में कोई भी काम नहीं होगा. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन के सचिव प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि लगातार छह दिनों में केवल एक दिन बैंक खुलेंगे. इसके बाद बैंक खुलने पर शाखाओं में भीड़ काफी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










