ePaper

SBI की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य अब बनेंगी SWIFT इंडिया बोर्ड की चेयरमैन

Updated at : 10 Dec 2018 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
SBI की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य अब बनेंगी SWIFT इंडिया बोर्ड की चेयरमैन

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य को बैंकों के बीच दूरसंचार प्रणाली आधारित वित्तीय संदेश आदान-प्रदान व्यवस्था की निगराने करने वाली समिति स्विफ्ट इंडिया के निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. स्विफ्ट इंडिया देश के शीर्ष सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों तथा स्विफ्ट (सोसायटी फॉर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य को बैंकों के बीच दूरसंचार प्रणाली आधारित वित्तीय संदेश आदान-प्रदान व्यवस्था की निगराने करने वाली समिति स्विफ्ट इंडिया के निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

स्विफ्ट इंडिया देश के शीर्ष सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों तथा स्विफ्ट (सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) का संयुक्त उद्यम है.

स्विफ्ट इंडिया ने बयान में कहा कि भट्टाचार्य बैंकर एम वी नायर का स्थान लेंगी, जो कंपनी में पांच साल पूरा करने के बाद पद छोड़ रहे हैं. इस कंपनी का गठन भारतीय वित्तीय समुदाय को उच्च गुणवत्ता की घरेलू वित्तीय संदेश सेवा देने के लिए किया गया है.

भट्टाचार्य ने कहा कि इस उपक्रम में वित्तीय समुदाय को उल्लेखनीय रूप से योगदान देने की क्षमता है. स्विफ्ट इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किरण शेट्टी ने एसबीआई की पूर्व प्रमुख के साथ मिलकर काम करने की मंशा जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola