शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54 अंक मजबूत

Updated at : 18 Jun 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54 अंक मजबूत

मुंबई: कोषों एवं निवेशकों की ओर से आरआईएल, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल के सत्र के दौरान 330.71 अंक की बढोतरी दर्ज की गयी थी, […]

विज्ञापन

मुंबई: कोषों एवं निवेशकों की ओर से आरआईएल, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस के शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत हो गया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल के सत्र के दौरान 330.71 अंक की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 54.14 अंक अथवा 0.21 फीसद की और तेजी के साथ 25,575.33 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 14.60 अंक अथवा 0.19 फीसद के सुधार के साथ 7,646.30 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से सूचकांक में सुधार आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola