भागलपुर में दिनदहाड़े लूट, 8 लाख से ज्यादा की लूट मची सनसनी, फरार हुए बदमाश

Updated:
विज्ञापन
Mantu-Kumar

मंटू कुमार

Bhagalpur Loot Case: भागलपुर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई है. अपराधियों ने यहां पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख से ज्यादा रुपये छीन लिए गए. पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Loot Case: बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपये छीन लिए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है. जानकारी के मुताबिक, अकबरनगर इलाके के बसंतपुर गांव के रहने वाले मंटू कुमार अपने पेट्रोल पंप की नकदी बैंक में जमा करने जा रहे थे. उनके पास करीब 8 लाख 10 हजार रुपये थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में रखा हुआ था. वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाहकुंड शाखा की ओर जा रहे थे.

जानिए घटनाक्रम

मंटू कुमार जैसे ही वे शाहकुंड थाना क्षेत्र के सादपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने हथियार दिखा के मंटू कुमार को डराया और बाइक रोकने के लिए कहा. जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की. इससे वे घायल हो गए.

इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और बदमाशों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन