Bajaj Auto ने महीनेभर में बेच डालीं 4.45 लाख गाड़ियां, 20% बढ़ी सेल

Bajaj Auto
Bajaj Auto ने मार्च 2026 में कुल 4,45,377 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है. टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल्स की डाेमेस्टिक और इंटरनेशनल सेल्स, दोनों में मजबूत वृद्धि दर्ज हुई
बजाज ऑटो लिमिटेड ने मार्च 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया. कंपनी की कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 4,45,377 यूनिट रही, जबकि मार्च 2025 में यह आंकड़ा 3,69,823 यूनिट था. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में दोपहिया और कमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड ने इस ग्रोथ को बढ़ावा दिया.
घरेलू बाजार में दोपहिया की मांग
मार्च में घरेलू बाजार में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 2,66,290 यूनिट रही. इसमें दोपहिया वाहनों की बिक्री 20% बढ़कर 2,21,021 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,83,659 यूनिट थी.
निर्यात में उछाल
कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों का एक्सपोर्ट 21% बढ़कर 1,59,452 यूनिट हो गया, जबकि मार्च 2025 में यह 1,32,073 यूनिट था. इंटरनेशनल मार्केट्स में बजाज की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.
कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री
मार्च में कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री 20% बढ़कर 64,904 यूनिट रही. घरेलू बिक्री 45,269 यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट 21% बढ़कर 19,635 यूनिट तक पहुंच गया. यह दर्शाता है कि बजाज ऑटो ने दोपहिया के साथ कमर्शियल सेगमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें: 2-व्हीलर सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, हीरो-होंडा-टीवीएस ने बनाया रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










