रुपया 34 पैसे कमजोर

Updated at : 17 Jun 2014 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
रुपया 34 पैसे कमजोर

मुंबई :तेल आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज डालर के मुकाबले रुपया 34 पैसे कमजोर होकर छह सप्ताह के न्यूनतम स्तर 60.50 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती […]

विज्ञापन

मुंबई :तेल आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज डालर के मुकाबले रुपया 34 पैसे कमजोर होकर छह सप्ताह के न्यूनतम स्तर 60.50 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुयी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुयी.

फॉरेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 39 पैसे कमजोर होकर 60.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 34 पैसे और कमजोर होकर 60.50 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 51.25 अंक अथवा 0.20 फीसद घटकर 25,139.23 अंक पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola