रेल यात्रा होगी महंगी, 10% तक बढ़ सकता है किराया

नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय 2014-15 के रेल बजट में यात्री किराये में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. रेल मंत्री सदानंद गौडा अगले महीने के दूसरे सप्ताह में रेल बजट पेश करेंगे. रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, यात्री किराये और मालभाडे में वृद्धि अपरिहार्य है क्योंकि रेलवे की वित्तीय […]
नयी दिल्ली : रेल मंत्रालय 2014-15 के रेल बजट में यात्री किराये में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. रेल मंत्री सदानंद गौडा अगले महीने के दूसरे सप्ताह में रेल बजट पेश करेंगे.
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, यात्री किराये और मालभाडे में वृद्धि अपरिहार्य है क्योंकि रेलवे की वित्तीय स्थिति इतनी अच्छी नहीं है. लेकिन वृद्धि कितनी हो- यह तय किया जाना अभी बाकी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वृद्धि की घोषणा रेलबजट में की जाएगी, उन्होंने कहा, कोई उसकी संभावना से इनकार नहीं कर सकता. लेकिन यह कोई जरुरी नहीं है कि बजट में ही वृद्धि की घोषणा की जाए. यह बजट से पहले या उसके बाद भी हो सकता है.
पिछली संप्रग सरकार ने आम चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम रेल बजट में किराये में कोई फेरबदल नहीं की थी. उसने रेलवे के कमजोर वित्तीय हालत के प्रबंधन का मुश्किल काम अगली सरकार पर छोड़ दिया था. फिलहाल रेलवे भारी वित्तीय संकट से गुजर रहा है और उसकी यात्री सब्सिडी 26,000 करोड़ तक पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




