अपनी फैक्ट्री के 240 कर्मियों को कैंसर होने पर सैमसंग ने 11 साल बाद मांगी माफी
Updated at : 24 Nov 2018 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

सियोल : दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को अपने उन 240 कर्मचारियों और उनके परिजनों से माफी मांगी, जो उसके सेमीकंडक्टर के कारखानों में काम करते वक्त कैंसर से पीड़ित हो गये थे. इसी के साथ चिप बनानेवाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का यह दशक भर लंबा विवाद खत्म हो […]
विज्ञापन
सियोल : दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शुक्रवार को अपने उन 240 कर्मचारियों और उनके परिजनों से माफी मांगी, जो उसके सेमीकंडक्टर के कारखानों में काम करते वक्त कैंसर से पीड़ित हो गये थे.
इसी के साथ चिप बनानेवाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का यह दशक भर लंबा विवाद खत्म हो गया. कंपनी के उपाध्यक्ष किम की-नाम ने कहा कि हम उन कर्मचारियों और उनके परिजनों से दिल से माफी मांगते हैं जिन्हें कैंसर की बीमारी हुई. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने सेमीकंडक्टर और एलसीडी कारखानों में हेल्थ जोखिमों का ठीक से मैनेज करने में नाकाम रहे थे.
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन और चिप बनानेवाली कंपनी है. सैमसंग के कारखाने में काम करने वाले करीब 240 कर्मचारी काम के दौरान बीमार पड़े. इसमें से करीब 80 लोगों की मौत हो गयी. यह कर्मचारी 16 तरह के कैंसर से पीड़ित हैं. इसमें भी कुछ के बच्चों को ऐसी ही बीमारियां लग गयीं. मामले को लंबे समय से उठाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




