रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट : दूसरी तिमाही में 7.2 फीसदी रह सकती है GDP वृद्धि दर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 8:29 PM
मुंबई : देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में कृषि और उद्योग क्षेत्र की धीमी वृद्धि की वजह से घटकर 7.2 फीसदी रह सकती है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल […]
मुंबई : देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में कृषि और उद्योग क्षेत्र की धीमी वृद्धि की वजह से घटकर 7.2 फीसदी रह सकती है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल से जून के दौरान जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही थी. दूसरी तिमाही के आधिकारिक आंकड़े इस महीने के अंत में जारी किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी पहुंची, भारत ने चीन को पीछे छोड़ा
घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी वृद्धि में गिरावट मुख्य तौर पर उद्योगों की कमजोर वृद्धि की वजह से होगी. सितंबर तिमाही के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है, जो जून में समाप्त तिमाही में 10.3 फीसदी थी.
उन्होंने कहा कि जहां तक कृषि क्षेत्र की बात है, दूसरी तिमाही में इस क्षेत्र की वृद्धि घटकर 3.5 फीसदी रह सकती है, जो जून तिमाही में 5.3 फीसदी रही थी. कमजोर रुपया और ऊंचे ईंधन मूल्यों को औद्योगिक वृद्धि की गति कमजोर पड़ने की प्राथमिक वजह माना जा रहा है, जबकि असंतुलित मॉनूसन, कुछ इलाकों में बाढ़ और मॉनसून की देरी से वापसी, फसलों को नुकसान जैसे कई कारक हैं, जिनसे कृषि क्षेत्र की वृद्धि प्रभावित हुई.
इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि तिमाही दर तिमाही के हिसाब से कंपनियों की कर-पूर्व मार्जिन में कमी आयी है. कच्चे माल, ईंधन की लागत बढ़ने और रुपये में गिरावट से मार्जिन कम हुआ है. कुल मिलाकर हमें विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) वृद्धि 7.0 फीसदी रहने का अनुमान लगता है, जो वर्ष की पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत के स्तर पर रहा था.
एजेंसी के मुताबिक, जिंसों के दाम बढ़ने से खान एवं उत्खन्न क्षेत्र में जीवीए की वृद्धि में हल्का सुधार आ सकता है और यह पहली तिमाही के 0.1 फीसदी से बढ़कर दूसरी तिमाही में 2.5 फीसदी हो सकती है. इसी प्रकार, बिजली, गैस, जलापूर्ति और दूसरी सेवाओं के क्षेत्र में गतिविधियों में तेजी दिख सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










