टीवी बाजार में भी धूम: शियोमी ने भारत में नौ महीने में बेचे 10 लाख से ज्यादा टीवी

नेशनल कंटेंट सेलएमआइ के स्मार्टफोन से शियोमी से धूम मचाने के बाद कंपनी ने टीवी की भी धुआंधर बिक्री की. कंपनी ने अपने दूसरी तिमाही के परिणाम में बताया कि कंपनी ने भारत में पिछले नौ महीने में 10 लाख से ज्यादा टीवी की बिक्री की. स्मार्ट टीवी ब्रांड के नाम से कंपनी ने भारत […]
नेशनल कंटेंट सेल
एमआइ के स्मार्टफोन से शियोमी से धूम मचाने के बाद कंपनी ने टीवी की भी धुआंधर बिक्री की. कंपनी ने अपने दूसरी तिमाही के परिणाम में बताया कि कंपनी ने भारत में पिछले नौ महीने में 10 लाख से ज्यादा टीवी की बिक्री की. स्मार्ट टीवी ब्रांड के नाम से कंपनी ने भारत में वर्ष 2018 की शुरुआत में कदम रखा.
अगस्त में कंपनी ने छह महीने में पांच लाख टीवी बेचने का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य को ऑनलाइन प्लेटफॅार्म से जल्द ही पूरा कर लिया गया. दीवाली सेल में नौ से लेकर 11 अक्तूबर तक कंपनी ने एक लाख एमआइ एलइडी टीवी के सेट बेच डाले. नवंबर के अंत तक कंपनी चार लाख टीवी सेट बेचने का आंकड़ा पार कर लेगी.
एमआइ एलइडी स्मार्ट टीवी 4ए 32 इंच और 43 इंच टीवी की कीमत 13,999 रुपये से शुरू हो रही है. टीवी पूरी तरह से एचडी पैनल से लैस है. 32 इंच के मॉडल में वीडियो प्लेबैक की सुविधा है. एमआइ एलइडी स्मार्ट टीवी 4ए क्येड कोर एमोलॉजिक प्रोसेसर से और डीटीएस साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




