पेट्रोल-डीजल हुआ सस्‍ता, फिर भी दिल्‍ली में पेट्रोल 80 के पार, डीजल 74 रुपये के ऊपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2018 4:13 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में रविवार को 40 पैसे लीटर की कटौती की गयी. वहीं डीजल 33 पैसे लीटर सस्ता हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ईंधन कीमतों में लगातार 11वीं बार कटौती की गयी है. दिल्ली में अब पेट्रोल 80.05 रुपये लीटर और डीजल 74.05 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में रविवार को 40 पैसे लीटर की कटौती की गयी. वहीं डीजल 33 पैसे लीटर सस्ता हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ईंधन कीमतों में लगातार 11वीं बार कटौती की गयी है. दिल्ली में अब पेट्रोल 80.05 रुपये लीटर और डीजल 74.05 रुपये लीटर पर आ गया है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार लगातार 11वीं कटौती के साथ पेट्रोल कुल मिला कर 2.78 रुपये लीटर और डीजल 1.64 रुपये लीटर सस्ता हुआ है.

गत चार अक्टूबर को पेट्रोल 84 रुपये लीटर और डीजल 75.45 रुपये लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. उसी दिन सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में डेढ़ रुपये लीटर की कटौती की थी. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से ईंधन कीमतों में रुपये कटौती का बोझ उठाने को कहा गया था.

बयान में कहा गया है कि उसके बाद पेट्रोल के दाम पांच अक्टूबर को घटकर 81.50 रुपये लीटर और डीजल 72.95 रुपये लीटर पर आ गये थे. हालांकि, इसके बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से 16 अक्टूबर को पेट्रोल 82.83 रुपये लीटर और डीजल 75.69 रुपये लीटर पर पहुंच गया था.

लेकिन 18 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं, वहीं रुपये में भी सुधार हो रहा है. 26 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन दो कारकों से ईंधन के दाम घटकर दो माह के निचले स्तर पर आ गये हैं. अगले कुछ दिन के दौरान ईंधन के खुदरा दाम नीचे आने का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola