ePaper

Diwali पर भारत में Xiaomi लायी स्मार्ट लाइटिंग सॉल्यूशन Yeelight

Updated at : 24 Oct 2018 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali पर भारत में Xiaomi लायी स्मार्ट लाइटिंग सॉल्यूशन Yeelight

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी की स्मार्ट लाइटिंग इकाई ने सोमवार को भारतीय बाजार में प्रवेश की घोषणा की. कंपनी ने बयान में कहा कि उसने शुरुआत में चार उत्पाद बाजार में उतारे हैं. इसमें एक स्मार्ट लैंप, एक लाइट की पट्टी और दो स्मार्ट बल्ब हैं. इनकी कीमत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी की स्मार्ट लाइटिंग इकाई ने सोमवार को भारतीय बाजार में प्रवेश की घोषणा की.

कंपनी ने बयान में कहा कि उसने शुरुआत में चार उत्पाद बाजार में उतारे हैं. इसमें एक स्मार्ट लैंप, एक लाइट की पट्टी और दो स्मार्ट बल्ब हैं. इनकी कीमत 2,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच है.

कंपनी ने कहा कि पहले चरण में ये उत्पाद विशिष्ट रूप अमेजन पर उपलब्ध होंगे. बाद में इन्हें खुदरा बाजार में भी उतारा जाएगा. साथ ही कंपनी देश के प्रमुख बड़े शहरों में इन लाइटों का अनुभव देने के लिए ग्राहकों के लिए विशेष स्टोर खोलेगी.

इस बारे में ईलाइट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक जिआंग ने कहा कि देश में स्मार्ट लाइट का बाजार बढ़ रहा है. भारतीय बाजार में उतरने को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं.

देश में ईलाइट के उत्पादों के आयात और वितरण के लिए पीआर इनोवेशंस के साथ साझेदारी की है. ईलाइट को एसओएसवेंचर के तहत शुरू किया गया था. वर्ष 2014 में यह शाओमी का हिस्सा बन गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola