₹10000 डाउन पेमेंट देकर घर लाएं Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी बनेगी EMI
Ather Rizta
Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर अब ₹10,000 के डाउन पेमेंट पर आपका हो सकता है. 123-160 किमी तक की रेंज और बेहतरीन फीचर्स के साथ, इसकी EMI सिर्फ 3,715 रुपये से शुरू होती है. जानें कैसे आप इस स्टाइलिश और किफायती स्कूटर को घर ला सकते हैं.
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों कि डिमांड काफी अधिक बढ़ गई है. टीवीएस, ओला और एथर जैसी कम्पनियां लॉन्ग रेंज वाला स्कूटर मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. यदि आप एक स्टाइलिश, कम खर्चीला और फैमिली फ्रेंडली स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं, तो Ather Rizta आपके लिए एक बेस्ट चॉइस बन सकता है. यह बड़ी सीट, शानदार स्पेस और एडवांस फीचर्स के लिए मार्केट में पॉपुलर है. इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है. इसे आप 10 हजार रुपए के डाउनपेमेंट पर भी खरीद सकते. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.
Ather Rizta S EMI प्लान
एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 1,21, 499 रुपए है. ऐसे में इस स्कूटर को आप 10 हजार रुपए डाउन पेमेंट करके फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो उसकी सुविधा भी मिल जाएगी. बाकी बचे हुए रकम को आप लोन के रूप में ले सकते हैं. लोन पर लेने के लिए आपका क्रेडिट रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए. बाइकदेखो के अनुसार, यदि फाइनेंशियल बैंक आपको बाकी बचे रकम को 8 प्रतिशत ब्याज दर पर 36 महीने के लिए देती है, तो आपको मंथली EMI 3,715 रुपए बनेगी. हालांकि, यह कीमत ऑन रोड प्राइस के हिसाब से तय की गई है.
Ather Rizta बैटरी और रेंज
एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 बैटरी पैक के साथ मार्केट में उपलब्ध है. इस स्कूटर में 2.9kWh बैटरी और 3.7kWh बैटरी लगाई गई है, जो 123 किलोमीटर और 160 किलोमीटर रेंज देती है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph है. सिर्फ 4.7 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है. इसके अलावा स्कूटर की ग्रेडीबलिटी 15 डिग्री है, जिससे ढलान वाली सड़कों पर भी आसानी से यह चल सकता है.
Ather Rizta S के फीचर्स हैं शानदार
Ather Rizta S इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है. इस स्कूटर में कंपनी ने 17.7 सेंटीमीटर का कलर टीएफटी डिस्प्ले लगाया है, जो ब्ल्यूटूथ, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और स्मार्ट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा यह डिस्प्ले वॉट्सऐप नोटिफिकेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की जानकारी भी आसानी से दे सकता है. ये भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए