KTM Duke से लेकर Royal Enfield Himalayan तक, जल्द सड़कों पर धूम मचाने आ रहीं 5 एडवेंचर बाइक्स

Royal Enfield Himalayan 440 (Image: Royal Enfield)
एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है. इंडियन ऑटो मार्केट में जल्द ही 5 नई दमदार एडवेंचर बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं. इस लिस्ट में Royal Enfield Himalayan और KTM Duke जैसी पॉपुलर बाइक्स शामिल हैं. जानें इनकी एक्सपेक्टेड लॉन्च डेट, फीचर्स और अनुमानित कीमत.
अगर आप एडवेंचर बाइक लवर हैं और राइडिंग करना पसंद करते हैं, तो जल्द ही इंडियन टू-व्हीलर्स ऑटो मार्केट में 5 धांसू मोटरसाइकिल की एंट्री होने जा रही है. अलग-अलग कंपनियों द्वारा शानदार एडवेंचर बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. ऐसे में आपका इंतजार समाप्त हो सकता है. इस सूची में केटीएम ड्यूक से लेकर रॉयल इनफील्ड हिमालयन जैसी पॉपुलर बाइकों का नाम शामिल हैं. यहां हम आपको इन सभी बाइकों की एक्सपेक्टेड लॉन्चिंग डेट और खासियत के बारे में भी जानकारी देंगे. इतना ही नहीं, इस आर्टिकल में ऑल बाइकों की अनुमानित कीमत भी बताएंगे.
Royal Enfield Himalayan 440
लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हमने Royal Enfield Himalayan 440 STD को रखा है, जो जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने जा रही है. बाइकदेखो के अनुसार, यह एडवेंचर बाइक सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकती है. रॉयल इनफील्ड 440 एसटीडी की अनुमानित प्राइस 2,50,000 रुपए हो सकती है. इस एडवेंचर बाइक में BS6.2 फ्यूल इंजेक्शन मिलने की उम्मीद है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है. इस बाइक की तलाश आपको है, तो बस 2 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा.
Bajaj Adventure
इस सूची में दूसरे नंबर पर बजाज कंपनी की एडवेंचर बाइक Bajaj Adventure का नाम है. यदि आप बजाज लवर हैं, तो आपके लिए बस थोड़ा और इंतजार है, क्योंकि इसकी अनुमानित लॉन्च डेट सितंबर 2026 है. इस शानदार बाइक की स्टार्टिंग अनुमानित कीमत 2,00,000 लाख रुपए हो सकती है. यह मोटरसाइकिल BS6.2 फ्यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी. इसे कंपनी ने खासतौर पर एडवेंचर टूरर बाइक के तौर पर लाने की प्लान की है, जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTX300, Yezdi Adventure से Suzuki V-Storm SX होने की उम्मीद है.
Royal Enfield Himalayan 450
तीसरे नंबर पर एक और रॉयल इनफील्ड कंपनी की हिमालयन 450 बाइक का नाम है, जो इसी साल दिसंबर में न्यू वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है. इस एडवेंचर बाइक की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 3,08,029 लाख रुपए हो सकती है. इसमें 452 सिसी 4 सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो 40.2 ps पावर और 40 nm टॉर्क जेनरेट कर पाएगा. इसके अलावा 30 kmpl की माइलेज, दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक और 196 केजी वजन हो सकता है. इसकी टॉप स्पीड 135 kmph तक हो सकती है. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा.
KTM DUKE 490
यदि आप केटीएम लवर हैं, तो आपका नई एडवेंचर बाइक का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी KTM DUKE 490 को नवंबर 2026 में इंडियन ऑटो मार्केट में लॉन्च कर सकती है. इसकी स्टार्टिंग अनुमानित प्राइस 4,00,000 लाख रुपए हो सकती है. इस एडवेंचर बाइक में भी BS6.2 मैनुअल ट्रांसमिशन पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इस स्पोर्ट्स बाइक की सीधी टक्कर TVS Apache RR310, Kawasaki Ninja 300, BMW G310 RR, Aprilia RS457 और Ultaviolette F77 से हो सकती है.
2026 KTM RC 310
लिस्ट पांचवें नंबर पर 2026 KTM RC 310 का नाम है, जो इसी साल दिसंबर में लॉन्च हो सकती है. केटीएम लवर के लिए दो ऑप्शन आने वाला है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,50,000 हो सकती है. इसमें बीएस6 फ्यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिल सकता है. मार्केट में इसकी सीधी टक्कर TVS Apache RTR 310, KTM DUKE 250, Kawasaki Ninja 300, BMW G310 RR और Ultaviolette F77 से हो सकती है.
ये भी पढ़ें: 109.7cc इंजन और 70kmpl तक माइलेज, रोजाना चलाने के लिए बेस्ट है TVS की ये बाइक, कीमत ₹58,450 से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










