सिर्फ 25 लोगों को मिलेगी Royal Enfield की नई Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन बाइक, जानें क्यों है इतनी खास

Updated:
विज्ञापन
Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts / Image: Royal Enfield

Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts / Image: Royal Enfield

Royal Enfield ने भारत में Shotgun 650 का खास Rough Crafts Limited Edition लॉन्च किया है. इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स बनाई गई हैं, जिनमें से 25 यूनिट्स भारत के लिए हैं. जानें इस बाइक की कीमत, बुकिंग और क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत.

विज्ञापन

अगर आप Royal Enfield की लिमिटेड एडिशन बाइक्स के शौकीन हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. कंपनी ने कस्टम बाइक मेकर Rough Crafts के साथ मिलकर Shotgun 650 Limited Edition लॉन्च किया है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुनियाभर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स बनाई गई हैं, जिनमें से सिर्फ 25 यूनिट्स भारत के लिए रखी गई हैं. ऐसे में इस बाइक को खरीदने के लिए सिर्फ पैसा होना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर रजिस्ट्रेशन करना भी जरूरी होगा.

30 जुलाई से शुरू होगी बिक्री

Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts Limited Edition की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत स्टैंडर्ड Shotgun 650 के टॉप वेरिएंट से करीब 1.59 लाख रुपये ज्यादा है. बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन Royal Enfield की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुके हैं. हालांकि, भारत में इसकी बिक्री 30 जुलाई शाम 7 बजे शुरू होगी. कंपनी केवल पहले 25 ग्राहकों को ही यह बाइक देगी, इसलिए देर करने पर मौका हाथ से निकल सकता है.

View on Instagram

लिमिटेड एडिशन में मिलेगी ये खासियत

यह स्पेशल एडिशन बाइक Caliber Royale नाम के कस्टम मॉडल से इंस्पायर्ड है, जिसे पहली बार EICMA 2025 और बाद में Motoverse 2025 में पेश किया गया था. इस बाइक में कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जैसे-

  • Gloss Jet Black और Matt Stealth Black ड्यूल-टोन पेंट स्कीम
  • हाथ से की गई गोल्ड लीफ फिनिशिंग
  • Rough Crafts का खास ब्रास बैज
  • हर बाइक पर यूनिक नंबर वाली टैंक प्लेट
  • ब्लैक बार-एंड मिरर्स
  • प्रीमियम क्विल्टेड लेदर सीट
  • कॉन्ट्रास्ट-कट अलॉय व्हील्स
  • गोल्ड फिनिश फ्रंट फोर्क्स

इसके अलावा हर खरीदार को Caliber Royale की ओरिजिनल डिजाइन स्केच की नंबर वाली और Rough Crafts के फाउंडर Winston Yeh के सिग्नेचर वाली प्रिंट भी मिलेगी, जो इस बाइक को और खास बनाती है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि इस स्पेशल एडिशन में ज्यादा पावर या अलग परफॉर्मेंस मिलेगी, तो ऐसा नहीं है. इसमें वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो स्टैंडर्ड Shotgun 650 में मिलता है. इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं, जो सड़क पर सबसे अलग दिखे और लिमिटेड एडिशन कलेक्शन का हिस्सा बने, तो Royal Enfield Shotgun 650 x Rough Crafts आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी सिर्फ परफॉर्मेंस है, तो स्टैंडर्ड Shotgun 650 भी वही इंजन और राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. ऐसे में एक्स्ट्रा 1.59 लाख रुपये सिर्फ इसकी एक्सक्लूसिव डिजाइन, लिमिटेड उपलब्धता और कलेक्टिबल वैल्यू के लिए चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें: KTM Duke से लेकर Royal Enfield Himalayan तक, जल्द सड़कों पर धूम मचाने आ रहीं 5 एडवेंचर बाइक्स


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola