स्मार्टफोन की बिक्री पांच फीसद बढ़ी, जानें कौन सा फोन रहा इस रेस में आगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 4.4 करोड़ इकाई रही. काउंटरपॉइंट रिसर्च की रपट के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल मोबाइल हैंडसेट बाजार में स्मार्टफोन की बिक्री करीब आधी रही. इस दौरानप कुल 8.8 करोड़ मोबाइल फोन बिके. पिछली तिमाही के मुकाबले यह बिक्री […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 4.4 करोड़ इकाई रही. काउंटरपॉइंट रिसर्च की रपट के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल मोबाइल हैंडसेट बाजार में स्मार्टफोन की बिक्री करीब आधी रही. इस दौरानप कुल 8.8 करोड़ मोबाइल फोन बिके. पिछली तिमाही के मुकाबले यह बिक्री 24 प्रतिशत अधिक है .
सबसे अधिक बिक्री श्याओमी, सैमसंग, वीवो और ओप्पो के फोन में रही. बाजार हिस्सेदारी के मामले में श्याओमी 27 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा. इसके बाद 23 प्रतिशत सैमसंग, 10 प्रतिशत वीवो, नौ प्रतिशत माइक्रोमैक्स और आठ प्रतिशत ओप्पो की हिस्सेदारी रही. रपट में कहा गया है कि करीब दो साल बाद माइक्रोमैक्स ने शीर्ष पांच ब्रांड की श्रेणी में वापसी की है. इसकी अहम वजह रिलायंस जियो और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हाल में मिलने वाला ऑर्डर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










