निफ्टी 7,700 के पार, सेंसेक्स भी नये उच्चतम स्तर पर

मुंबई : विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह के बीच एनएसइ का सूचकांक निफ्टी आज पहली बार 7,700 के स्तर को पार कर गया और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स 25,735.87 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी आज 43.65 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ आज पहली बार 7,700 के स्तर […]
मुंबई : विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह के बीच एनएसइ का सूचकांक निफ्टी आज पहली बार 7,700 के स्तर को पार कर गया और बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स 25,735.87 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी आज 43.65 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ आज पहली बार 7,700 के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले सूचकांक ने कल 7,683.20 का स्तर छुआ था.
ब्रोकरों ने कहा कि नयी सरकार द्वारा आर्थिक सुधार के लिए अपना एजेंडा पेश किए जाने के बाद सतत पूंजी प्रवाह और खुदरा निवेशकों की जोरदार लिवाली के कारण रझान बेहतर हुआ. इधर बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी 152.18 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 26,735.87 के नए स्तर पर पहुंच गया. कल के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 25,711.11 के रिकार्ड पर स्तर पर पहुंच गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




