ePaper

फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानें क्या है कारण

Updated at : 02 Sep 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें, जानें क्या है कारण

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है. रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 34 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है. रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 34 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया जिसके बाद यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत 78.84 रुपये प्रति लीटर हो गयी. वहीं, डीजल के दाम 70.76 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गये हैं. मुंबई की बात करें तो रविवार को यहां पेट्रोल की कीमत 86.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 75.12 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

गौर हो कि पिछले चार दिनों से लगातार डीजल की कीमतों में इजाफा होने के कारण इसकी कीमतें अब तक के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुकी है. शुक्रवार को डीजल कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद कीमत 70.21 रुपये हो गयी थी. दिल्ली में इससे पहले 28 अगस्त को डीजल की कीमत 69.61 रुपए प्रति लीटर के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची थीं. रविवार को यह दर 70.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी है.

दिल्ली के अलावा कारोबारी नगरी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी दर्ज की गयी है. रविवार को मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 86.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल में 36 पैसे की बढ़ोतरी हुई जिससे इसकी कीमत 75.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी.

जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola