SBI ने एमसीएलआर दर 0.2% बढ़ाई, घर-वाहन खरीदना हुआ महंगा

नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एससीएलआर) में 0.2 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. बैंक के इस कदम से आवास, वाहन और अन्य ऋण महंगे होंगे. नयी दरें आज से प्रभावी होंगी. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई ने तीन […]
नयी दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एससीएलआर) में 0.2 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. बैंक के इस कदम से आवास, वाहन और अन्य ऋण महंगे होंगे. नयी दरें आज से प्रभावी होंगी. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई ने तीन वर्ष तक की परिपक्वता अवधि वाले ऋणों पर ब्याज में 20 आधार अंक यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की है.
बैंक ने एक दिन और एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 7.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.1 प्रतिशत किया है. एक वर्ष की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.25 से 8.45 प्रतिशत किया गया है. इसी प्रकार, तीन वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत किया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दर (रेपो दर) में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करके 6.5 प्रतिशत करने के बाद एसबीआई ने एमसीएलार में वृद्धि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




