रुपया रिकार्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 71 के स्तर पर पहुंचा

Updated at : 31 Aug 2018 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
रुपया रिकार्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 71 के स्तर पर पहुंचा

मुंबई: कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच डाॅलर की मांग बढ़ने से रुपया आज शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की गिरावट के साथ 71 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डाॅलर के मुकाबले रुपया कल स्थानीय मुद्रा 70.95 रुपये पर खुला और बाद में 71 रुपये के स्तर […]

विज्ञापन

मुंबई: कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच डाॅलर की मांग बढ़ने से रुपया आज शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की गिरावट के साथ 71 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डाॅलर के मुकाबले रुपया कल स्थानीय मुद्रा 70.95 रुपये पर खुला और बाद में 71 रुपये के स्तर पर चला गया. रुपया कल 70.74 पर बंद हुआ था.

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार माह के अंत में तेल आयातकों की तरफ से अमेरिकी करेंसी की मजबूत मांग, चीन-अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के साथ ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद में विश्व की अन्य प्रमुख मुद्रा की तुलना में डाॅलर के मजबूत होने से घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा. कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका तथा घरेलू शेयर बाजार विदेशी संस्थागत निवेशकों की कोष की निकासी से भी रुपये पर असर पड़ा है. एशियाई कारोबार की शुरुआत में मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 78 डाॅलर बैरल पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola