Market में टॉयलेट साफ करने वाले Harpic का अब आ गया Small Pack, कीमत सिर्फ....

Published at :21 Aug 2018 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
Market में टॉयलेट साफ करने वाले Harpic का अब आ गया Small Pack, कीमत सिर्फ....

नयी दिल्ली : सरकार के शौचालय और स्वच्छता अभियान के साथ साबुन, डेटॉल जैसे उत्पाद बनाने वाली रेकिट बेंकिजर ने शौचालय की सफाई के लिए छोटे पैक में उत्पाद पेश किया है, जिसकी कीमत काफी कम है. कंपनी ने अपने हार्पिक ब्रांड के तहत सफाई को आम लोगों और विशेषकर निचले तबके एवं ग्रामीण इलाकों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार के शौचालय और स्वच्छता अभियान के साथ साबुन, डेटॉल जैसे उत्पाद बनाने वाली रेकिट बेंकिजर ने शौचालय की सफाई के लिए छोटे पैक में उत्पाद पेश किया है, जिसकी कीमत काफी कम है. कंपनी ने अपने हार्पिक ब्रांड के तहत सफाई को आम लोगों और विशेषकर निचले तबके एवं ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय बनाने के लिए पांच रुपये का पैक पेश किया है.

इसे भी पढ़ें : टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद हैंड सैनिटाइजर का यूज करें लेकिन

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस पैक का नाम उसने ‘स्वच्छ भारत पैक’ रखा है. इसी के साथ एक नया विज्ञापन अभियान ‘मेक इंडिया टॉयलेट प्राउड’ (भारत के शौचालय को गौरवान्वित बनाओ) भी शुरू किया है. कंपनी ने इसके लिए ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ के अभिनेता अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

हार्पिक बनाने वाली कंपनी रेकिट बेंकिजर की मुख्य विपणन अधिकारी (स्वच्छता) और विपणन निदेशक सुखलीन अनेजा ने कहा कि हार्पिक न केवल लोगों से टायलेट बनाने का आग्रह करता है, बल्कि उनके रखरखाव और नियमित सफाई का भी अनुरोध करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola