शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर

मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की कमजोरी और वित्त वर्ष 2014 में आर्थिक वृद्धि कम रहने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार फारेक्स में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 59.26 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि […]
मुंबई : अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर की कमजोरी और वित्त वर्ष 2014 में आर्थिक वृद्धि कम रहने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार फारेक्स में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 15 पैसे कमजोर होकर 59.26 रुपये प्रति डालर पर आ गया.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 में देश की आर्थिक वृद्धि 4.7 फीसद रही. इससे भी रुपये की धारणा कमजोर हुयी. हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी रहने से रुपये को कुछ बल मिला.
फारेक्स बाजार में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजूबत होकर 59.11 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 15 पैसे कमजोर होकर 59.26 रपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 91.06 अंक अथवा 0.38 फीसद की तेजी के साथ 24,308.40 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




