Walmart की फाइल खंगालकर Flipkart की देनदारी का पता लगायेगा आयकर विभाग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 5:14 PM
नयी दिल्ली : दिग्गज खुदरा अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट 16 अरब डॉलर के फ्लिपकार्ट सौदे में कर देनदारी का पता लगाने के लिए आयकर विभाग से विथहोल्डिंग कर (एक तरह का टीडीएस) प्रमाणपत्र मांग सकती है. आयकर विभाग को उम्मीद है कि वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को अब सीसीआई की मंजूरी मिल गयी है, तो एक पखवाड़े के […]
नयी दिल्ली : दिग्गज खुदरा अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट 16 अरब डॉलर के फ्लिपकार्ट सौदे में कर देनदारी का पता लगाने के लिए आयकर विभाग से विथहोल्डिंग कर (एक तरह का टीडीएस) प्रमाणपत्र मांग सकती है. आयकर विभाग को उम्मीद है कि वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को अब सीसीआई की मंजूरी मिल गयी है, तो एक पखवाड़े के भीतर अमेरिकी कंपनी आयकर अधिनियम की धारा 197 के तहत प्रमाणपत्र लेने के लिए आवेदन कर सकती है.
इसे भी पढ़ें : सीसीआई ने दी वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे को मंजूरी, कैट ने कहा अदालत में देंगे चुनौती
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमें बताया गया था कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी के एक हफ्ते के भीतर सौदे को पूरा कर लिया जायेगा. इसलिए हमें उम्मीद है कि वॉलमार्ट अधिनियम की धारा 197 के तहत विथहोल्डिंग कर प्रमाण पत्र मांगने के लिए आयकर अधिकारियों के समक्ष आवेदन कर सकती है.
आयकर अधिनियम की धारा 197 के तहत शेयरों बेच रहे एनआरआई (प्रवासी भारतीय) भारत के कर अधिकारियों को ऐसे कारण बता सकता है, जिसके आधार पर भारत में उस पर कम या शून्य दर से कर लगाया जाना चाहिए. वॉलमार्ट ने पिछले महीने आयकर विभाग को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी सभी कर दायित्वों को पूरा करेगी. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने मई में कर विभाग को शेयर खरीद समझौते के कागजात जमा किये थे.
फिलहाल, कर विभाग यह गणना कर रहा है कि फ्लिपकार्ट के निवेशकों की शेयर बिक्री आय पर किस-किस दर से कर लागू किया जा सकता है. अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग शेयर खरीद समझौते की जांच-परख कर रहा है. इस बात का भी गहराई से अध्ययन किया रहा है. निवेशकों ने किस किस देश या न्याय क्षेत्र के जरिये कंपनी में धन लगाया है. साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि उन्हें भारत की किसी कर संधि का लाभ मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










