ePaper

जेट एयरवेज अपने कर्मियों की सैलरी में करेगी भारी कटौती

Updated at : 02 Aug 2018 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
जेट एयरवेज अपने कर्मियों की सैलरी में करेगी भारी कटौती

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज कंपनी के खर्चों में कमी लाने के लिए अपने कर्मचारियों की सैलरी में बड़े स्तर पर कमी करने जा रही है. कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी पर कॉस्ट कटिंग की गाज गिरेगीऔर जो कर्मचारीजितनेसीनियर होंगे उनकी तनख्वाह उतनीकमहोगी. जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की सैलरी करीब 25 फीसदी तक काटी जाएगी.इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जेट एयरवेज कंपनी के खर्चों में कमी लाने के लिए अपने कर्मचारियों की सैलरी में बड़े स्तर पर कमी करने जा रही है. कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी पर कॉस्ट कटिंग की गाज गिरेगीऔर जो कर्मचारीजितनेसीनियर होंगे उनकी तनख्वाह उतनीकमहोगी.

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की सैलरी करीब 25 फीसदी तक काटी जाएगी.इस बारेमें मैनेजमेंट ने कर्मचारियों केजानकारीदे दी है. 12 लाख रुपये तक सालाना पैकेज पाने वालों की सेलरीपांच फीसदीकटेगी. वहीं,एक करोड़ रुपये से अधिक पैकेज पाने वालों की सैलरी 25 फीसदी तकघटेगी.

कंपनी पायलटों की सैलरी में 17 प्रतिशत की कमी करेगी. कंपनी ने महंगे होते ईंधन व रुपये की गिरावट के कारण यह कदम उठाया है. इससे कंपनी का ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ गया है. जानकारी के अनुसार, जेट एयरवेज सैलरी पर सालाना तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करती है. इस कमी से कंपनी के 500 करोड़ रुपये बचेंगे.


ये खबरें भी पढ़िए :

खरीफ एमएसपी से महंगाई बढ़ने के खतरे पर आरबीआइ और सरकार के अलग-अलग हैं तर्क

बिल्डरों के गोरखधंधे पर रोक लगायेगा सुप्रीम कोर्ट

एनआरसी : परेश रावल ने कसा तंज- 2019 का पहला रुझान आया, विपक्ष ’40 लाख’ वोटों से पीछे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola