ePaper

मांग घटने से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी की कीमतों में भारी उछाल

Updated at : 12 Jun 2018 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
मांग घटने से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी की कीमतों में भारी उछाल

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा. सोना 150 रुपये टूटकर 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 1,110 रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा. सोना 150 रुपये टूटकर 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 1,110 रुपये चढ़कर 41,000 रुपये को पार कर 41,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी.

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख की वजह से सोने की धारणा कमजोर रही. सिंगापुर में अमेरिका-उत्तर कोरिया ऐतिहासिक बैठक को लेकर सकारात्मक संकेतों से डॉलर की मांग मजबूत रही. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी.

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.19 प्रतिशत टूटकर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरियां तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से भी सोने की कीमतों पर दबाव रहा. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 150-150 रुपये के नुकसान से क्रमश : 31,800 और 31,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया.

कल के कारोबार में सोना 100 रुपये टूटा था. गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 1,110 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 41,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 125 रुपये चढ़कर 40,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये. चांदी सिक्का लिवाली 76,000 रुपये और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola