सोना में 405 तो चांदी में 370 रुपये की आयी गिरावट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने का भाव आज 405 रुपये लुढ़ककर 31,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की कीमत भी 370 रुपये की गिरावट के साथ 41,000 रुपये के नीचे 40,830 रुपये प्रति किलो रह गयी. कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की कमजोर मांग से सोने का भाव आज 405 रुपये लुढ़ककर 31,965 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की कीमत भी 370 रुपये की गिरावट के साथ 41,000 रुपये के नीचे 40,830 रुपये प्रति किलो रह गयी. कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई . इसके अलावा अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बढ़ने से आयात सस्ता हुआ है. घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरियों की मांग कम होने से भी कीमतों पर प्रभाव पड़ा.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.38 प्रतिशत घटकर 1,296.20 प्रति औंस रहा. वहीं चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत घटकर 16.51 डालर प्रति औंस रही. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 405 -405 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश : 31,965 और 31,815 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. शनिवार को इसमें 105 रुपये की गिरावट आयी थी.
गिन्नी का भाव 24,800 रुपये प्रति इकाई आठ ग्राम पर स्थिर रहा. चांदी तैयार भी 370 रुपये की गिरावट के साथ 40,830 रुपये प्रति किलो रही जबकि साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 39,915 रुपये किलो रहा. हालांकि चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 76,000 रुपये तथा बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










