ePaper

सरकार करेगी पड़ताल कैश किल्लत के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

Updated at : 21 Apr 2018 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार करेगी पड़ताल कैश किल्लत  के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

नयी दिल्ली : एटीएम में कैश किल्लत को लेकर खूब बवाल मचा. वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस मामले में आकर बयान देना पड़ा. कई जगहों पर स्थिति अब सामान्य है लेकिन इस पूरे मामले को लेकर सरकार अब सचेत है. केंद्र सरकार इस तरफ काम कर रही है कि भविष्य में इस तरह की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एटीएम में कैश किल्लत को लेकर खूब बवाल मचा. वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस मामले में आकर बयान देना पड़ा. कई जगहों पर स्थिति अब सामान्य है लेकिन इस पूरे मामले को लेकर सरकार अब सचेत है. केंद्र सरकार इस तरफ काम कर रही है कि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना दोबारा ना करना पड़ा.

फाइनैंशल इंटेलिजंस यूनिट (एफआईयू) उन एटीएम की जांच करेगी. इसमें करीब 2166 एटीएम शामिल हैं जिनसे सबसे ज्यााद पैसे निकाले गये हैं. इन एटीएम से किन लोगों ने सबसे ज्यादा पैसे निकाले इसकी जांच की जायेगी. संभवतः उनसे पूछताछ भी की जा सकती है कि इतने पैसे निकालने के पीछे क्या कारण थे. इस पूरी पड़ताल में आईटी विभाग भी केंद्र सरकार की पूरी मदद करेगा. सरकार को यह संदेह है कि इस कैश की किल्लत के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है. सरकार इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि सही तथ्य निकलकर सामने आये.

कई न्यूज वेबसाइट और वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो जमाखोरी की वजह से कैश की किल्लत बढ़ी है. अप्रैल के पहले 12-13 दिनों में ही 45 हजार करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं. एक आकड़े के अनुसार एक महीने में 20,000 करोड़ रुपये की मांग हुआ करती है. आयकर विभाग भी उन लोगों पर कड़ी नजर रख रहा है जो कैश लेन देन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola