MP : थोक मंडियों में टमाटर के दाम निकाल रहे किसानों की जान, नहीं निकल पा रही लागत

Updated:
विज्ञापन
MP : थोक मंडियों में टमाटर के दाम निकाल रहे किसानों की जान, नहीं निकल पा रही लागत

सिहोर : केंद्र सरकार की आेर से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाये जाने के लिए की जा रही कवायद के बीच भाजपा शासित राज्य में टमाटर किसानों को उनकी फसल को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है. इस वजह से यहां के किसानों को खुले में ही अपना टमाटर फेंकना पड़ […]

विज्ञापन

सिहोर : केंद्र सरकार की आेर से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाये जाने के लिए की जा रही कवायद के बीच भाजपा शासित राज्य में टमाटर किसानों को उनकी फसल को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है. इस वजह से यहां के किसानों को खुले में ही अपना टमाटर फेंकना पड़ रहा है. सूबे में टमाटर का बंपर उत्पादन होने की वजह से मंडियों में इसकी आवक बढ़ी हुर्इ है. यहां के सिहाेर जिले के किसान टमाटर की लागत नहीं निकल पाने की वजह से उन्हें खुले में ही फसल को फेंकना पड़ रहा है.

इस जिले के किसानों का कहना है कि मंडियों में 100 कैरेट टमाटर की बिक्री करने के बाद उन्हें केवल 680 रुपये ही मिल रहे हैं. इन किसानों का कहना है कि सौ कैरेट टमाटर में उनकी लागत 3320 रुपये आती है आैर मंडी में आने पर उन्हें इनकी कीमत के रूप में केवल 680 रुपये ही मिल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः टमाटर के दाम से हैं परेशान तो टेंशन नहीं लें, ‘स्टेट बैंक ऑफ टमाटर’ है ना

इसके पहले इसी साल फरवरी महीने में भी मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर की आवक अचानक बढ़ जाने की वजह से किसानों को उनकी लागत का मूल्य नहीं मिल रहा थाु. उस समय भोपाल की मंडी में टमाटर का थोक भाव पांच रुपये प्रति किलो पहुंच गया था, जबकि इंदौर की चौइथराम मंडी में तो टमाटर थोक में दो से चार रुपए तक किलो बिक रहा था. किसानों की शिकायत है कि इस साल उन्हें टमाटर की लागत भी नहीं निकल पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola