ePaper

ICICI-Videocon Loan : CBI ने चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Updated at : 05 Apr 2018 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
ICICI-Videocon Loan : CBI ने चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

मुंबई : आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन ऋण मामले में सीबीआई ने बैंक की सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को हिरासत में ले लिया है. राजीव कोचर को मुंबई हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया. वीडियोकॉन ऋण मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है. राजीव कोचर को मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में […]

विज्ञापन

मुंबई : आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन ऋण मामले में सीबीआई ने बैंक की सीईओ चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर को हिरासत में ले लिया है. राजीव कोचर को मुंबई हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया. वीडियोकॉन ऋण मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है. राजीव कोचर को मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में लेकर सीबीआई को सौंप दिया.

राजीव कोचर किसी दक्षिणपूर्व एशियाई देश के लिए जाने वाले थे. सीबीआई, राजीव कोचर से वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा दिये गये कर्ज के संबंध में पूछताछ कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि कोचर को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश से बाहर जाने से रोक लिया गया. सीबीआई ने उनके खिलाफ निगरानी नोटिस जारी किया हुआ है. कोचर को सीबीआई की टीम को सौंप दिया गया है जो उनसे पूछताछ कर रही है.

सीबीआई ने इस मामले में अपनी शुरुआती जांच के सिलसिले में पहले ही आईसीआईसीआई बैंक के कई अधिकारियों से पूछताछ की है. आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को 2012 में 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि इस कर्ज में किसी तरह का लेनदेन तो नहीं हुआ है.

एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि वे इस लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे है. यदि किसी तरह की गड़बड़ी के प्रमाण मिलते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और अन्य लोगों को विस्तृत पूछताछ के लिए समन किया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि 3,250 करोड़ रुपये के ऋण आवेदन की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों से पूछताछ की है. शुरुआती जांच (पीई) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया है. सीबीआई ने पीई छह सप्ताह पहले दर्ज की थी. पीई में वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और अज्ञात लोगों के नाम हैं. एजेंसी किसी आपराधिक मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने से पहले पीई दायर करती है. यह मामला हाल में चर्चा में आया है.

धूत के न्यूपावर रीन्यूएबल के साथ कथित लेनदेन को लेकर इस मामले की जांच हो रही है. न्यूपावर रीन्यूएबल का गठन दीपक कोचर ने किया था. पिछले सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने चंदा कोचर के प्रति पूरा भरोसा जताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola