ePaper

LCD और LED टेलीविजनों के घट सकते हैं दाम, जानिये क्यों...?

Updated at : 24 Mar 2018 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
LCD और LED टेलीविजनों के घट सकते हैं दाम, जानिये क्यों...?

नयी दिल्ली : अपने घरों में एलईडी और एलसीडी टेलीविजन लगाने के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है और वह यह कि इन टेलीविजन सेटों की कीमतों में जल्द ही कमी होने वाली है. इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार ने एलसीडी और एलईडी टेलीविजन पैनल के विनिर्माण में काम आने वाले‘ओपन सेल’ के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपने घरों में एलईडी और एलसीडी टेलीविजन लगाने के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है और वह यह कि इन टेलीविजन सेटों की कीमतों में जल्द ही कमी होने वाली है. इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार ने एलसीडी और एलईडी टेलीविजन पैनल के विनिर्माण में काम आने वाले‘ओपन सेल’ के आयात पर सीमा शुल्क घटाकर आधा कर दिया है. इसके बाद इन कलपुर्जो के आयात पर सीमा शुल्क की दर घटकर पांच फीसदी रह गयी है. इस पहल का मकसद इन उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है.

इसे भी पढ़ें : जीएसटी इंपैक्टः टेलीविजन की कीमत बढ़ाने वाली पहली कंपनी बन गयी एलजी, पढ़ें दाम में कितना किया इजाफा

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की यहां जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले (एलसीडी) और लाइट एमिटिंग डायोड (एलईडी) टीवी पैनल के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल (15.6” और इससे अधिक) पर अब 5 फीसदी की दर से सीमा शुल्क लगेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है. इससे पहले सरकार ने बजट में एलसीडी, एलईडी टीवी पैनल के आयात पर सीमा शुल्क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था.

डेलायट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एमएस मणि ने कहा कि एलसीडी के विनिर्माण में काम आने वाले ओपन सेल पर पांच फीसदी का सीमा शुल्क अध्याय 8529 में अंकित दूसरी वस्तुओं पर लागू आयात शुल्क से कम है. इस लिहाज से यह निश्चित ही इस तरह के टीवी पैनल के देश में विनिर्माण को बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि इस अध्याय में अंकित दूसरे कलपुर्जों के आयात पर सीमा शुल्क की दर या तो 7.5 फीसदी है अथवा 10 फीसदी है.

ई एंड वाई के भागीदार अभिषेक जैन ने कहा कि एलसीडी और एलईडी पैनल के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल के आयात पर सीमा शुल्क को 10 से घटाकर 5 फीसदी कर दिये जाने से इस तरह के टीवी पैनल के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola