ePaper

Good News : रेलवे लेकर आया तोहफा, ट्रेनों में महिलाओं के लिए रिजर्व होगा लोअर बर्थ

Updated at : 13 Mar 2018 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Good News : रेलवे लेकर आया तोहफा, ट्रेनों में महिलाओं के लिए रिजर्व होगा लोअर बर्थ

रायपुर : भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. ट्रेनों का लोअर बर्थ अब महिलाओं के लिए आरक्षित होगा. सभी ट्रेनों में महिलाओं के लिए कोटा तय कर दिया गया है. यह कोटा अलग-अलग कैटेगरी के कोच में अलग-अलग तय किया गया है. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मेल […]

विज्ञापन

रायपुर : भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. ट्रेनों का लोअर बर्थ अब महिलाओं के लिए आरक्षित होगा. सभी ट्रेनों में महिलाओं के लिए कोटा तय कर दिया गया है. यह कोटा अलग-अलग कैटेगरी के कोच में अलग-अलग तय किया गया है. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के सभी स्लीपर कोच में महिलाओं के लिए छह-छह बर्थ रिजर्व रखी जायेगी.

इसी प्रकार गरीब रथ के थर्ड एसी कोच में भी छह बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व होगी. 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड और सेकंड एसी कोच में 3-3 बर्थ रिजर्व की गयी है. राजधानी और दुरंतो के साथ पूरी तरह से एसी ट्रेनों के थर्ड एसी कोच में 4 लोअर बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए तय किया गया है.

महिलाओं का वेटिंग टिकट पहले होगा कंफर्म

रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक, महिलाओं को लोअर बर्थ कंफर्म करने के लिए रेलवे की आईटी ब्रांच क्रिस द्वारा रिजर्वेशन सिस्टम में नये सॉफ्टवेयर को डेवलेप किया जा रहा है. जल्द ही इसे लागू किया जायेगा. साथ ही वेटिंग टिकटों में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनका टिकट पहले कंफर्म किया जायेगा.

रेलवे ऐसा सिस्टम डेवलप कर रहा है, जिसमें वेटिंग टिकट को कंफर्म करने में महिलाओं को उनकी उम्र के हिसाब से प्राथमिकता दी जायेगी. इसके साथ ही ट्रेनों में बर्थ खाली रहने पर टीटीई भी पहले महिलाओं को ही बर्थ उपलब्‍ध करायेंगे. इसके अलावा समूह में सफर करने वाली महिलाओं को उम्र के हिसाब से बर्थ दी जायेगी.

ई-टिकट में भी प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए होगा कॉलम

नये रिजर्वेशन सिस्‍टम में लोअर बर्थ की सुविधा प्रेग्नेंट महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी. प्रेग्नेंट महिलाओं को फिलहाल रेलवे के रिजर्वेशन टिकट काउंटर (पीआरएस) से बुकिंग कराने पर लोअर बर्थ की सुविधा मिल रही है. जल्द ही इसे ई-टिकटिंग में भी अपडेट किया जायेगा.

ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से कोटा तय किया गया है. बुजुर्ग यात्रियों को भी लोअर बर्थ देने पर काम चल रहा है. कई बार शिकायतें रहती हैं कि सीनियर सिटीजन को भी लोवर बर्थ नहीं मिल पाता है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रकार के कोटा के बाद लोअर बर्थ खाली रहने के दौरान ही अन्य यात्री इसे बुक करा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola