अप्रैल से 2000 से लेकर 20 हजार तक महंगे होंगे टू व्हीलर, जानें क्यों

हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, यामाहा, बजाज, सुजुकी, रॉयल एनफील्ड सरीखी टू व्हीलर निर्माता कंपनियां मोटरसाइकल्स और स्कूटर्स की कीमतों में अप्रैल 2018 से महंगा कर सकती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार टू व्हीलर्स में सीबीएस यानी कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य कर रही है. यह नियम 125 सीसी से कम इंजनवाली बाइक्स पर लागू होगा. […]
769 रुपये में लें हवाई सफर का मजा, जानिए स्पाइस जेट का खास ऑफर
ये नियम 31 मार्च 2018 के बाद लॉन्च होनेवाले टू व्हीलर पर लागू होंगे. यही वजह है कि भारत में ज्यादातर स्कूटर्स और मोटरसाइकल्स में एबीएस दिया जाने लगा है. इन फीचर्स के जरूरी होने के साथ ही वाहन की कीमत में इजाफा होना भी लाजिमी है. उदाहरण के तौर पर देखें तो रॉयल एनफील्ड पहले से ही यूरोपियन बाजार में एबीएस से लैस मोटरसाइकल्स एक्सपोर्ट करती है. यहां तक कि हिमालयन बीएस4 को भी यूरोप में एबीएस के साथ ही निर्यात किया जाता है. ऐसे में सीबीएस और एबीएस फीचर्स को भारतीय बाइक्स में भी आसानी से ऑफर किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




