तीन साल में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल और डीजल, जानें क्यों

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2018 8:02 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये तथा पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के दैनिक ईंधन मूल्य सूचना के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 71.18 रुपये प्रति लीटर रहा जो अगस्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये तथा पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के दैनिक ईंधन मूल्य सूचना के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 71.18 रुपये प्रति लीटर रहा जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 61.74 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गयी.

मुंबई में यह 65.74 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है जिसका कारण स्थानीय बिक्री कर या वैट का अधिक होना है. तेल कंपनियों के अनुसार, 12 दिसंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. उस दिन डीजल की कीमत 58.34 रुपये प्रति लीटर थी. पिछले एक महीने में इसमें 3.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल के दाम 2.09 रुपये लीटर बढ़े. तेल कंपनियों के अनुसार 12 दिसंबर, 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के व्यापार के दो प्रमुख मानकों ब्रेंट तथा वेस्ट टेक्सास इंटीमीडिएट में दिसंबर 2014 के बाद काफी तेजी आयी है. ब्रेंट क्रूड 70.05 डाॅलर प्रति बैरल जबकि डब्ल्यूटीआई 64.77 डालर पर पहुंच गया. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रसोई गैस के दाम भी बढ़ने की संभावना बन गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola