विदेशी पूंजी प्रवाह के चलते सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2018 11:59 AM

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 34,331.85 अंक और 10,605.80 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गये. कारोबारियों के अनुसार, वालस्ट्रीट के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से एशियाई बाजारों में लाभ का रुख देखा गया, जिसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर पड़ा है. साथ ही विदेशी निवेशकों के सतत […]

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 34,331.85 अंक और 10,605.80 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गये. कारोबारियों के अनुसार, वालस्ट्रीट के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से एशियाई बाजारों में लाभ का रुख देखा गया, जिसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर पड़ा है.

साथ ही विदेशी निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से भी शेयर बाजार मजबूत हुआ है. इसके अलावा कॉरपोरेट घरानों के बेहतर तिमाही परिणामों की उम्मीद के बीच दवा, सूचना प्रौद्योगिकी और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों को व्यापक लाभ मिला है.

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 178 अंक यानी 0.52% सुधरकर 34,331.85 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

इसने अपने पांच जनवरी के दिन में कारोबार के समय 34,188.85 अंक के उच्च स्तर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 360.47 अंक की बढ़त देखी गयी.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 46.95 अंक यानी 0.44% चढ़ कर 10,605.80 अंक के अब तक के उच्च स्तर पर खुला.

इसने भी अपने पांच जनवरी के दिन में कारोबार के दौरान 10,566.10 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर को धराशायी कर दिया. ब्रोकरों के अनुसार खुदरा निवेशकों की जबरदस्त लिवाली के चलते शेयर बाजार में यह बढ़त देखी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola