ePaper

चालू वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि घटकर 8.3 प्रतिशत पर आने का अनुमान

Updated at : 06 Jan 2018 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि घटकर 8.3 प्रतिशत पर आने का अनुमान

देश की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में घटकर 8.3 प्रतिशत यानी 1,11,782 रुपये पर आने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2016-17 में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़ कर 1,03,219 रुपये रही थी. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार वास्तविक मूल्य (2011-12) के […]

विज्ञापन

देश की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में घटकर 8.3 प्रतिशत यानी 1,11,782 रुपये पर आने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2016-17 में भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय 9.7 प्रतिशत बढ़ कर 1,03,219 रुपये रही थी.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार वास्तविक मूल्य (2011-12) के हिसाब से 86,660 रुपये रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 82,269 रुपये थी. वास्तविक मूल्य में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले साल 5.7 प्रतिशत रही थी.

सीएसओ का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर चार साल के निचले स्तर 6.5 प्रतिशत पर आने का अनुमान है. यह नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की सबसे निचली वृद्धि दर होगी.

कृषि और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से वृद्धि दर के निचले स्तर पर रहने का अनुमान है. इससे पिछले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रही थी, जबकि 2014-15 में यह 7.5 प्रतिशत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola