शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 158 अंक उछला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2018 12:26 PM

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 158 अंक की बढ़त के साथ खुला. इसकी अहम वजह बैंकिंग, वाहन, दवा और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में लिवाली का दौर चलना रही. ब्रोकरों के अनुसार वालस्ट्रीट पर ठीक-ठाक बढ़त से एशियाई बाजार हल्के लाभ में रहे. इससे भी घरेलू बाजार की धारणा को बल […]

विज्ञापन

मुंबई : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 158 अंक की बढ़त के साथ खुला. इसकी अहम वजह बैंकिंग, वाहन, दवा और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में लिवाली का दौर चलना रही.

ब्रोकरों के अनुसार वालस्ट्रीट पर ठीक-ठाक बढ़त से एशियाई बाजार हल्के लाभ में रहे. इससे भी घरेलू बाजार की धारणा को बल मिला. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयर पर आधारित सेंसेक्स 158.35 अंक यानी 0.46% बढ़ कर 33,970.61 अंक पर खुला है.

पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 244.57 अंक की गिरावट देखी गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.30 अंक यानी 0.41% की बढ़त के साथ 10,485.50 अंक पर खुला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola