Big Deal : 18800 करोड़ रुपये में अडाणी ने खरीदा अंबानी का Power Business

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2017 4:23 PM

विज्ञापन

मुंबई : अडानी ग्रुप ने कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की रिलायंस एनर्जी के मुंबई बिजनेस को 18,800 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के अंतर्गत आने वाली रिलायंस एनर्जी इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन क्षेत्र में सक्रिय है. इस अधिग्रहण के साथ ही अडानी ग्रुप ट्रांसमिशन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में एंट्री करेगा. […]

विज्ञापन

मुंबई : अडानी ग्रुप ने कर्ज में डूबे अनिल अंबानी की रिलायंस एनर्जी के मुंबई बिजनेस को 18,800 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के अंतर्गत आने वाली रिलायंस एनर्जी इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन क्षेत्र में सक्रिय है.

इस अधिग्रहण के साथ ही अडानी ग्रुप ट्रांसमिशन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में एंट्री करेगा. वहीं, रिलायंस ग्रुप को इस डील से मिले पैसों से कर्ज कम करने में मदद मिलेगी.

यह जानकारी रिलायंस की ओर से जारी बयान में दी गयी है. कंपनी का कहना है कि इस डील की कुल लागत 18,800 करोड़ रुपये है.

इस डील के तहत अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड शुरुआती तौर पर 13,251 करोड़ का भुगतान करेगा. शेष रकम का भुगतान जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद किया जायेगा.

यहां यह जानना गौरतलब है कि मुंबई में रिलायंस एनर्जी केलगभग 30 लाख उपभोक्‍ता हैं. इनके लिए कुल 1,892 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ती है, जिसमें से 500 मेगावाट बिजली कंपनी को अपने पावर प्लांट से मिलती है.

इस डील पर अडाणी ग्रुप के हेड गौतम अडाणीनेट्वीट किया, इस अधिग्रहण के साथ अडाणी ग्रुप भारत में डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में प्रवेश किया है. हम इसे अपना अगला सनराइज सेक्टर के तौर पर देखते हैं क्योंकि भारत अपने लोगों को 24/7 बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य की तरफ आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola