लगातार बढ़ रहा है स्कूटर का क्रेज, सात महीने में 20 लाख से अधिक होंडा एक्टिवा स्कूटर बिके
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज कहा कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले सात महीने में ही 20 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचे हैं. एचएमएसआई ने एक बयान में कहा है कि अप्रैल से अक्तूबर 2017 के दौरान उसने 20,40,134 एक्टिवा ब्रांड स्कूटर बेचे हैं. उल्लेखनीय है कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज कहा कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले सात महीने में ही 20 लाख से अधिक एक्टिवा स्कूटर बेचे हैं. एचएमएसआई ने एक बयान में कहा है कि अप्रैल से अक्तूबर 2017 के दौरान उसने 20,40,134 एक्टिवा ब्रांड स्कूटर बेचे हैं.
उल्लेखनीय है कि एक्टिवा कंपनी का स्कूटर मॉडल है जिसे उसने 2001 में पेश किया. कंपनी का कहना है कि पहले 20 लाख एक्टिवा बिकने में सात साल लगे और 2008 में उसने यह उपलब्धि हासिल की. एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री यदुविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि एक्टिवा देश में सबसे अधिक बिकने वाला दुपहिया मॉडल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि स्कूटर संस्कृति अब अर्ध – शहरी व ग्रामीण इलाकों में पहुंच रही है और होंडा को उम्मीद है कि वहां भी एक्टिवा अग्रणी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










