ICICI, Paytm दे रहे ब्याज रहित Loan, यह है प्लान…!

मुंबई : निजी क्षेत्र के सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक ने अपने उपभोक्ताओं को पेटीएम के जरिये खरीदारी के लिए 20 हजार रुपये तक का त्वरित ऋण देने की घोषणा की है. बैंक ने कहा कि यह ऋण पहले 45 दिन के लिए ब्याजमुक्त रहेगा. इसके बाद उपभोक्ताओं को 50 रुपये का जुर्माना और तीन प्रतिशत […]
मुंबई : निजी क्षेत्र के सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक ने अपने उपभोक्ताओं को पेटीएम के जरिये खरीदारी के लिए 20 हजार रुपये तक का त्वरित ऋण देने की घोषणा की है.
बैंक ने कहा कि यह ऋण पहले 45 दिन के लिए ब्याजमुक्त रहेगा. इसके बाद उपभोक्ताओं को 50 रुपये का जुर्माना और तीन प्रतिशत की दर से ऋण का भुगतान करना होगा.
उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान करने के बाद इस सुविधा को पुन: लाभ उठा सकेंगे. बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने कहा, इस सुविधा का बार बार लाभ उठाने पर कोई रोक नहीं है.
रोक सिर्फ बकाया राशि होने पर है. उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए पेटीएम के साथ कोई वाणिज्यिक प्रबंध नहीं किया गया है.
बकाया चुकता नहीं किये जाने की स्थिति में बैंक ही कार्रवाई करेगा न कि पेटीएम. कुछ सूत्रों के अनुसार, बैंक यह सुविधा अपने उपभोक्ताओं से इतर भी विस्तारित करने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










