इलेक्ट्रोनिक वाहन निर्माण के लिए होंडा भारत में, 2020 तक होगा सपना पूरा

टोक्यो : वाहन बनाने वाली जापान की प्रमुख कंपनी होंडा मोटर कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भारत के आग्रह को ध्यान में रख इस बाबत काम शुरु कर दिया है. हालांकि उसने कहा है कि इन वाहनों को बाजार में व्यावसायिक तौर पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए स्पष्ट रुपरेखा की जरुरत है. भारत में […]
टोक्यो : वाहन बनाने वाली जापान की प्रमुख कंपनी होंडा मोटर कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भारत के आग्रह को ध्यान में रख इस बाबत काम शुरु कर दिया है. हालांकि उसने कहा है कि इन वाहनों को बाजार में व्यावसायिक तौर पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए स्पष्ट रुपरेखा की जरुरत है.
भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के जरिये कारोबार करने वाली कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कंपनी ने पिछले साल ही शोध इकाई में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अलग टीम बना दी थी.एचसीआईएल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योइचिरो युएनो ने कहा, हम 2030 तक सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की भारत सरकार की मुहिम से अवगत हैं. वैश्विक स्तर पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है. इसीलिये हमने इस तरह के वाहनों के विकास पर काम करना शुरु कर दिया है. होंडा ने पहले कहा भी है कि 2030 तक उसकी कुल वैश्विक बिक्री में दो-तिहाई हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




