ePaper

मुहूर्त कारोबार के दौरान सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की चमक रही फीकी

Updated at : 19 Oct 2017 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुहूर्त कारोबार के दौरान सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की चमक रही फीकी

नयी दिल्लीः दीपावली के मौके पर हुए विशेष मुहूर्त कारोबार में सांकेतिक मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 250 रुपये गिर कर 30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कम पड़ने से चांदी के भाव भी गिर गये और यह 200 […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दीपावली के मौके पर हुए विशेष मुहूर्त कारोबार में सांकेतिक मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 250 रुपये गिर कर 30,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कम पड़ने से चांदी के भाव भी गिर गये और यह 200 रुपये लुढ़ककर 41 हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 40,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. सोने के भाव में यह गिरावट आम गतिविधियों के नहीं होने के कारण हुआ. दीपावली के पावन अवसर और हिंदू संवत 2074 की शुरुआत के मौके पर आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों ने सांकेतिक खरीदारी की.

इसे भी पढ़ेंः आयकर छापे से सहमा सर्राफा बाजार, सोना-चांदी में गिरावट का दौर, छोटे-बड़े निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका

विदेशी बाजारों में लंदन में सोना 0.43 प्रतिशत चढ़कर 1286 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी भी 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 16.99 डॉलर प्रति औंस रही. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये गिरकर क्रमश: 30,750 रुपये और 30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये पर टिकी रही.

चांदी भी 200 रुपये गिरकर 40,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 40 रुपये नरम होकर 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. चांदी के सिक्के स्थिर रहे. सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार रुपये व 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola